

卐 आप सभी को दीपावल की हार्दिक शुभकामनाऐं 卐
नागपुर, शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025-: नागपुर के लश्करीबाग स्थित कालीबारी संघ काली मंदिर में 20 अक्टूबर से देवी माता काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार 20 अक्टूबर सोमवार को रात्रि 09बजे देवी माता काली की पूजा आरंभ होगी। 21 अक्टूबर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे से शाम 04 बजे तक माता का भोग प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस दिन रात 08:10 बजे संध्या आरती की जाएगी। 22 अक्टूबर बुधवार को रात 08 बजे संगीत अनुष्ठान एवं 23 अक्टूबर गुरूवार को रात 08 बजे बंगाली बाउल संगीत का आयोजन किया जायेगा। जानकारी अनुसार लश्करीबाग कालीबारी संघ काली मंदिर में देवी काली माता पूजन का यह 75वां वर्ष होगा।
।





