

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा आगामी धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत दशहरा मेला का भ्रमण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
लखीमपुर खीरी, 17 अक्टूबर 2025 । पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा, द्वारा आगामी धनतेरस/छोटी दीपावली तथा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट, दशहरा मेला मैदान एवं मत्वपूर्ण विभिन्न चौराहों, संवेदनशील भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई । गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत मेला मैदान में प्रचलित दशहरा मेले व सर्राफा मार्केट का भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । गश्त के दौरान आम नागरिक से सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा त्यौहारों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया तथा उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को भी सतर्क रहने और किसी भी अवांछित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली पर्व पर नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि जिलेभर में पुलिस बल को मुस्तैद किया गया है, ताकि लोग शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मना सकें।



