A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र
Trending

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्व. शिवाजी कर्डिले के परिवार से की मुलाकात, संवेदना व्यक्त की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गहरी समझ रखने वाला सर्वगुणसंपन्न नेता खो दिया – मुख्यमंत्री

राविराज शिंदे भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद महाराष्ट्र राज्य सचिव प्रतिनिधी 

अहिल्यानगर, 17 अक्तूबर –

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधायक स्व. शिवाजी कर्डिले के बुऱ्हाणनगर स्थित निवास पर पहुँचकर उनके परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. कर्डिले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्व. कर्डिले के पुत्र अक्षय, दामाद विधायक संग्राम जगताप एवं अन्य परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति प्रा. राम शिंदे, जलसंपदा मंत्री एवं जिले के पालकमंत्री डॉ. राधाकृष्ण विखे पाटील, सहकार व राजशिष्टाचार मंत्री श्री जयकुमार रावल, सांसद मेधा कुलकर्णी, विधायक संग्राम जगताप, विधायक मोनिका राजळे, विधायक विक्रमसिंह पाचपुते, विधायक विठ्ठल लंघे, विधायक राहुल कुल, पद्मश्री पोपट पवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आनंद भंडारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मीडिया से कहा कि –

“स्व. शिवाजीराव कर्डिले सहकार, खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गहरी समझ रखने वाले नेता थे। वे सदैव सामान्य लोगों के सुख-दुःख में सहभागी रहते थे। स्पष्ट विचार, व्यापक जनसंपर्क और लोकहितैषी दृष्टिकोण के चलते वे सर्वसाधारण के नेता के रूप में स्थापित हुए। उनके असामयिक निधन से परिवार सहित पूरे जिले पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।”

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि –

“अपने संघर्ष, मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने राजनीतिक व सामाजिक जीवन में एक विश्वासपूर्ण पहचान बनाई। उनके निधन से सर्वगुणसंपन्न और लोकहितैषी नेतृत्व का नुकसान हुआ है तथा एक बड़ी राजनीतिक रिक्तता उत्पन्न हुई है।”

 

 

 

✍🏻 प्रेषक : जनसंपर्क विभाग, महाराष्ट्र शासन

Back to top button
error: Content is protected !!