A2Z सभी खबर सभी जिले की

मेले से बढ़ता है आपसी मेल —जोलप्रतापगंज बाजार में दो दिवसीय मेला संपन्न

मेले से बढ़ता है आपसी मेल —जोलप्रतापगंज बाजार में दो दिवसीय मेला संपन्न

प्रताप गंज मेले के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ने मेले के उद्घाटन के समय कहा कि मेले से आपसी मेल जोल बढ़ता है लोग एक दूसरे से मिलते हैं और स्थानी वस्तुओं की खरीदारी भी करते हैं श्री त्रिपाठी ने कहा कि मेले में सबसे अधिक बिकने वाली मिठाई का नाम जलेबी है जो राष्ट्रीय मिठाई भी है और स्वदेशी अपनाओ अभियान की पहचान भी मेले में अधिकतर चाहे वह फर्नीचर हो चाहे लोहे के आइटम हो या फिर अन्य सामान स्थानय कारीगरों द्वारा बनाई गई रहती हैं मेले में इस बार ग्राहकों को जीएसटी में भारी छूट का लाभ मिल रहा है और मेले में स्वदेशी वस्तुओं का विक्रय प्राथमिकता पर हो रहा है। श्री त्रिपाठी आगे कहा कि हमारे यहां यह परंपरा है कि शरद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक जगह-जगह ग्रामीण इलाकों में मेले का आयोजन होता है कहीं —कहीं रामलीला या फिर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे बिरहा नौटंकी आदि का भी आयोजन होता है जिससे स्थानीय कलाकारों को मौका मिलता है और आर्थिक मदद भी मिलती है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता कृपा शंकर मिश्र एल के दुबे व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय यादव महामंत्री शीतल जायसवाल कोषाध्यक्ष इमरान साबरी आज उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!