
धनबाद
.कतरास थाना अंतर्गत कतरास हटिया के निकट काली मंदिर से पूजा कर लौट रहे रात 9:30 बजे दो भाइयों को कतरास हटिया के निकट रहने वाले अवैध शराब विक्रेता गोरु लाला, मोनल लाला एवं अन्य पांच सात युवक ने हमला बोल दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई पूजा करके लौट रहे थे तभी घात लगाए लोगों ने हमला बोल दिया हमले से दोनों भाई घायल हो गए. सभी हमलावर लाठी डंडा तलवार से लैस थे. घटना की सूचना पाकर कतरास पुलिस पहुंची कतरास पुलिस पहुंचने पर सभी हमलावर भाग खड़े हुए घटना के एक घंटा बाद पुन: हमलावरों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया. दोनों घायल हो गए कतरास बाजार के रहने वाले जयकुमार ने कतरास थाना में सभी हमलावरों के खिलाफ लिखित शिकायत कर दिया है. बताया जाता है कि हमलावरों का मनोबल काफी बड़ा हुआ है और आसपास के क्षेत्र में उसका काफी दबदबा है.






