
मुंगेर बिहार मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में शहर के कष्ट हरनी घाट स्थित श्री कृष्ण वाटिका में महान स्वतंत्रता सेनानी ओजस्वी अधिवक्ता व बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 138वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से प्रोफेसर प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर प्रकाश कुमार ने कहा कि डॉ श्रीकृष्ण सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। डॉ रंजीत कुमार ने कहा कि डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे। ब्रह्मर्षि समाज के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के विरोध के बावजूद भी उन्होंने जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया व देवघर स्थित बैजनाथ मंदिर में दलितों के प्रदेश वर्जित को समाप्त कराया। ब्रह्मर्षि समाज के युवा नेता अधिवक्ता प्रणव कुमार वरिष्ठ शिक्षक नेता श्री नवल किशोर प्रसाद सिंह महासचिव अशोक शंकर सिंह ने भी अपने विचार को रखे। इस मौके पर नवेंदू कुमार सिंह डॉ नन्द किशोर कुमार आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।





