A2Z सभी खबर सभी जिले की

पोलवा गांव में भीषण सड़क हादसा: टिपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

पोलवा गांव में भीषण सड़क हादसा: टिपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

संवाददाता _राकेश कुमार कन्नौजिया

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक तेज रफ्तार टिपर ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी दुद्धी भिजवाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान 23 वर्षीय भगत पुत्र जब्बर और 22 वर्षीय मुकेश पुत्र दिनेश, दोनों निवासी कृष्णा मंदिर के पीछे रेनुकूट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से झारखंड की ओर जा रहे थे कि अचानक पोलवा गांव के पास तेज रफ्तार टिपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने टिपर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा घटना की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!