A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्रव्यापार

दीपावली के बाद सोना-चांदी के दामों में गिरावट आई

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, नागपुर , बुधवार 22 अक्टूबर 2025-:
दीपावली के बाद से सोना चांदी के मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी अनुसार सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रू• और चांदी के दामों में भी रिकॉर्ड हाई से 25,599रू• तक सस्ती हुई है। आईबीजेए- इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज बुधवार 22 अक्टूबर2025 को प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 3,726रू• कम होकर 1,23,907 रू• स्तर तक पहुंच गया है। इससे पूर्व 20 अक्टूबर को सोना 1,27,633 रू• तक था 17 अक्टूबर 2025 को सोना का दाम ऑल टाइम हाई 1,29,584 रू• तक पहुंच गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार आज चांदी के दामों में भी गिरावट आई है। चांदी के दाम आज बुधवार 22 अक्टूबर को 10,549 रू कम होकर 1,52,501 रू तक प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इससे पूर्व चांदी का दाम 1,63,050 रू प्रति किलोग्राम तक था। 14 अक्टूबर 2025 को चांदी 1,78,100 रू के ऑल टाइम हाई पर था। इस वर्ष सोने का दाम 47,745 रू तक की वृद्धि देखी गई, और चांदी के दाम में 66,484रू तक की वृद्धि हुई।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!