A2Z सभी खबर सभी जिले की

भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त

सूचना पर डुमरियागंज पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया

डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थ नगर के ग्राम तेलियाडीह में सूचना प्राप्त हुई । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई है ।इस सूचना पर डुमरियागंज पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया तो पाया गया कि अंबेडकर जी की मूर्ति एवं भगवान बुद्ध की मूर्ति गांव के बाहर खुले स्थान पर लगाई गई है ।

चारों तरफ से ईंटें की दीवाल तो है परंतु गेट नहीं लगा है  ।जिससे आने-जाने का रास्ता खुला है मूर्ति को किसी अराजक तत्व द्वारा क्षतिग्रस्त नहीं किया गया है  ।ऐसा प्रतीत होता है कि किसी जानवर द्वारा मूर्ति को धक्का दे दिया गया है जिस मूर्ति गिर गई है ग्रामीणों के सहयोग से मूर्ति को सीधा कर उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!