A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

यातायात व्यवस्था सुधारने विधायक शैलेन्द्र जैन ने बैठक में दिए सख्त निर्देश

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर की बढ़ती यातायात समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम अमन मिश्रा, एएसपी लोकेश सिंहा, सीएसपी ललित कश्यप, मकरोनिया सीएसपी अजय संकत, डा. ममता तिमोरी, डीएसपी मयंक चौहान, तहसीलदार संदीप तिवारी, निरीक्षक जसवंत राजपूत, मनीष सिंघल, राजेंद्र कुशवाहा, आनंद सिंह, रोहित डोंगरे, पटवारी सूरज शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में विधायक जैन ने मुख्य बाजार कटरा में लगने वाले सब्जी ठेलों,कपड़े के ठेलो सहित सड़क पर लगने वाली दुकानों को एक निश्चित स्थान प्रदान करने, तथा तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक वाहन पार्किंग के लिए स्पष्ट व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोला कुआं से खेमचंद हॉस्पिटल, मोतीनगर से बड़ा बाजार–कोतवाली, परकोटा से तीन मड़िया, कटरा छत्रशाल मूर्ति से माता मढ़िया सहित अन्य स्थानों पर, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है, वहां ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नियमित तैनाती की जाए सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा न होने दिया जाएविधायक ने सख्ती से निर्देश दिए कि सड़क के बीच में कोई भी हाथ ठेला या दुकान न लगाई जाए, सभी दुकानें सड़क से दूर लगाई जाएं। यदि कोई दुकानदार अपना सामान सड़क पर रखता है तो उसके विरुद्ध जप्ती की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए सभी अधिकारी समन्वय से कार्य करें।FB IMG 1761378863634

Back to top button
error: Content is protected !!