
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, शनिवार 25 अक्टूबर 2025-:
===========================
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बालीवुड और टीवी अभिनेता सतीश साह का आज शनिवार 25 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई में देहावसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेता सतीश साह किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। सतीश शाह के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश शाह का अंतिम संस्कार कल रविवार 26 अक्टूबर को किया जायेगा। सतीश शाह 74 वर्ष आयु के थे। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक साराभाई वर्सेज साराभाई और जाने भी दो यारों से प्रसिद्ध हुए थे। सतीश शाह द्वारा अभिनीत फिल्में मैं हूॅ ना”(2004), कल हो ना हो”(2003), फना”(2006), ओम शांति ओम”(2007), जैसी कई मशहूर फिल्मे रहीं। वर्ष 2008 में सतीश शाह ने अर्चना पूरन सिंह के साथ शो कॉमेडी सर्कस में बतौर जज के रूप में भी काम किया था। सतीश शाह को वर्ष 2015 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की सोसायटी का सदस्य भी बनाया गया था। सतीश शाह ने वर्ष 1970 में बालीवुड फिल्म भगवान परशुराम से अपने कैरियर की शुरुआत की थी, और तब से लेकर वर्ष 2014 तक सतीश जी ने कई अनगिनत फिल्मों में अभिनय किया था। सतीश शाह ने टेलीविजन पर पर वर्ष 1984 में सिटकॉम शो “ये जो है जिंदगी से” के माध्यम से अपना डेब्यू किया। इसके बाद सतीश शाह ने घर जमाई, टॉप10, साराभाई वर्सेज साराभाई और कॉमेडी सर्कस शो का बेहतरीन हिस्सा भी रहे।
















