A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

जादौन क्षत्रियों के इतिहास एवं आध्यात्मिक साधना पुस्तक का हुआ भव्य विमोचन

जादौन क्षत्रियों के इतिहास एवं आध्यात्मिक साधना पुस्तक का हुआ भव्य विमोचन

सिरसागंज। लोक-कल्याण और समाजिक चेतना की भावना के साथ जदुद्वारा सेवा संस्थान द्वारा महाराणा प्रताप चौक, उमरी धाम में “जादौन क्षत्रियों का इतिहास एवं आध्यात्मिक साधना” पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों और उपस्थित गणमान्यजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर विश्वदीप सिंह (फिरोजाबाद) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी बालमुकुंद आचार्य, लेखक डॉ. सुरेश चंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह (मथुरा), शैलू जादौन (शमशाबाद), डॉ. धर्मेंद्र नाथ (नेत्र चिकित्सालय, आगरा), राणा निर्मल सिंह (लभुआ स्टेट), ठाकुर राघवेंद्र सिंह, डॉ. गुरुदत्त सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जदुद्वारा सेवा संस्थान एवं महिला ठाकुर महासभा फिरोजाबाद के संयुक्त सहयोग से एक हजार पुस्तकों का सामूहिक विमोचन किया गया।

अपने उद्बोधन में पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि “यह पुस्तक क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का उत्कृष्ट प्रयास है। जिस समाज का इतिहास जीवित रहता है, वही समाज प्रगति की राह पर अग्रसर रहता है। क्षत्रिय समाज ने सदैव राष्ट्र और धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है।”

इस पुस्तक के लेखक डॉ. सुरेश चंद्र सिंह, जो सी.एल. जैन कॉलेज, फिरोजाबाद के पूर्व प्राचार्य एवं अमरदीप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के पूर्व निदेशक रहे हैं (स्थायी निवासी – नगला खुशहाली, जनपद फिरोजाबाद), ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने समाज, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार सिंह, अशोक जादौन, जसवंत सिंह एडवोकेट, अरुण चंदेल, ए.के. सिंह, धर्म सिंह जादौन, जगदीश सिंह, शिशुपाल सिंह, बृजमोहन वैस, विनय तौमर, चंद्रपाल सिंह (पूर्व सचिव, जदुद्वारा), प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह अकेला, दीपक तिरंगा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और समाज के उत्थान के संकल्प के साथ किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!