A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

जीपीएम जिले में एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, छत्तीसगढ, सोमवार 27 अक्टूबर 2025-:
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक तालाब मे जाकर गिर गई। प्राप्त जानकारी अनुसार कल रविवार की रात मे एक एम्बुलेंस रायपुर से शव को छोड़कर वापस लौट रही थी तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। जानकारी अनुसार यह पूरा मामला जीपीएम जिले के पेन्ड्रा थानान्तर्गत का है। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक सुरक्षित रूप से बच गया। जानकारी अनुसार एम्बुलेंस चालका का नाम मुजाहिद्दीन है। एम्बुलेंस वाहन पूरी तरह से तालाब के पानी में घूस गया । इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस चालक को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाला। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस वाहन छत्तीसगढ के रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से जीपीएम जिले के कोटमी ग्राम एक महिला का शव छोड़कर वापस जा रही थी । प्राप्त जानकारी अनुसार महिला की मौत रायपुर मे इलाज के समय पर हो गया था। कोटमी ग्राम मे शव को अंतिम संस्कार के लिए अन्य दूसरे वाहन मे रखने के बाद एम्बुलेंस रायपुर वापस रायपुर की ओर जा रही थी। तभी अचानक से बामीराव गांव के पास एक मोड़ पर एम्बुलेंस चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया जिससे एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे पर तालाब मा जाकर गिर गई। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस चालक रायपुर का रहने वाला है। वह सुरक्षित है। जानकारी अनुसार पुलिस ने वाहन को तालाब से निकलवाने की व्यवस्था कर ली है और पूरे मामले की जांच भी जारी है। 20251027 124306

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!