

कटनी
कोतवाली थाना प्रभारी टी.आई. अजय बहादुर सिंह जी के सेवानिवृत्ति अवसर पर चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार द्वारा उनका ससम्मान अभिनंदन किया गया। इस दौरान सभा के सदस्यों ने स्वास्ती वाचन कर, भगवान परशुराम जी की आरती उतारी तथा शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और भगवान परशुराम जी का छायाचित्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में चाणक्य ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. रमाकांत (पप्पू) दीक्षित सहित संगठन के सभी सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने टी.आई. अजय बहादुर सिंह को उनके सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए शुभकामनाएँ दीं ।
कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा
- नित नई खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें












