
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
शनिवार को एक नवंबर मध्यप्रदेश व छात्रावास स्थापना दिवस के मौके पर रीठी में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति नवीन बालक छात्रावास व शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति उत्कृष्ट बालक छात्रावास रीठी द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। छात्रों ने हॉस्टल के मुख्यद्वार पर सुंदर रंगोली सजाई, नृत्य, गान एवं भाषण की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश साहू द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद छात्रावास में निवासरत छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश साहू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग घरों से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, इसलिए अच्छी मेहनत करें और लगन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि परीक्षा परिणाम भी बेहतर हो। छात्रावास अधीक्षक रतन सिंह ठाकुर व जयेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा भी बच्चों को अच्छी मेहनत कर पढ़ाई करने की बात कही गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथि व पालकों के साथ बच्चों को विषेश भोजन भी कराया गया। देखा गया कि शासन की गाइडलाइन के तहत छात्रावासों को विशेष प्रकाश व्यवस्था कर सजाया भी गया था। इस दौरान छात्रों सहित उनके पालकों की भी उपस्थिति रही।












