A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

सांदीपनी विद्यालय रीठी के प्राचार्य पर लगे गंभीर आरोप: बेवजह मजदूर को निकाला

सफाई कर्मी ने विधायक सहित जनसुनवाई में की लिखित शिकायत 

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20251012 WA0001

कटनी जिले के रीठी विकास खंड मुख्यालय में संचालित सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य के ऊपर विद्यालय के ही सफाई कर्मी ने गंभीर आरोप लगाए हैं और इसकी लिखित शिकायत सत्ता के विधायक प्रणय पांडेय से व जनसुनवाई में की है। पीड़ित सफाई कर्मी गोविंद पटेल ने आरोप लगाया है कि वह सांदीपनी विद्यालय रीठी में 10 अक्टूबर 2022 से पदस्थ होकर अपनी सेवा दे रहा था लेकिन 20 अक्टूबर 2025 को विद्यालय के प्राचार्य हेमराज कारपेंटर द्वारा बिना किसी आधार के तथा जबरन चोरी का आरोप लगाते हुए कार्य से अलग कर दिया गया है। पीड़ित गोविंद का कहना है कि वह अब बेरोजगार हो चुका है। प्राचार्य ने अड़ियल रवैया अपनाते हुए गरीब की रोजी-रोटी छीन ली है। हालांकि मामले को लेकर रीठी क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से उम्मीद है कि इस बार रीठी के सांदीपनी विद्यालय की गंभीरता से जांच होगी और वर्षों से मचे भ्रष्टाचार की पोल खुलकर सबके सामने आएगी। लेकिन अब देखना यह होगा कि पीड़ित की शिकायत पर उच्चाधिकारी क्या करते हैं या फिर चंद सिक्कों की खनक के आगे यह मामला भी फाइलों में ही दबकर दम तोड़ देगा। IMG 20251101 WA0041

50 हजार रुपए लेने के लगे आरोप

पीड़ित सफाई कर्मी गोविंद पटेल ने रीठी के सांदिपानी विद्यालय के प्राचार्य के ऊपर नियुक्ति के समय विद्यालय के ही सुरक्षा कर्मी के माध्यम से 50 हजार रुपए लेने के भी आरोप लगाए हैं। मामला उजागर होने के बाद से शिक्षा विभाग की रीठी में जमकर किरकिरी हो रही है। पीड़ित सफाई कर्मी ने विद्यालय के सुरक्षा कर्मी जोकि प्राचार्य के खासमखास माने जाते हैं उनपर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों की मानें तो यह मामला सांदीपनी विद्यालय रीठी का कोई पहला मामला नहीं है। यहां बीते कई वर्षों से अधिकारियों की मिलीभगत से मनमानी अपने चरम पर है। सफाई कर्मी, गार्ड सहित अन्य पदों पर भर्ती के नाम पर दलालों के माध्यम से मोटी रकम वसूली जा रही थी, इस शिकायत ने पूरे मामले को उजागर करके रख दिया है।

जांच से खुलेंगे राज

रीठी निवासी पीड़ित सफाई कर्मी गोविंद पटेल की शिकायतों पर जांच होने से विद्यालय में मचे भ्रष्टाचार की परतें खुलकर सामने आ जाएंगी। गौरतलब है कि उक्त विद्यालय बीते कई वर्षों से कर्मचारी की भर्ती के मामले में सुर्खियों में रहा है और लेन-देन के आरोप भी लगते रहे हैं। पीड़ित सफाई कर्मी गोविंद पटेल ने एक और गंभीर आरोप लगाया है जिसमें उसने बताया है कि बीते वर्षों उसके नाम से विद्यालय में वाहन का फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि आहरण कर ली गई है। जबकि गोविंद पटेल के पास कोई वाहन है ही नहीं वाबजूद इसके उसके ऊपर दवाब बनाकर उसके नाम से फर्जी बिल लगाया गया है और राशि भी आहरण कर ली गई है। गौरतलब है कि रीठी के सांदीपनी विद्यालय में काफी भ्रष्टाचार मचा हुआ है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!