A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी में धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, श्याम भक्तों ने निकाली ध्वज यात्रा

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP .IMG 20251101 WA0042

शनिवार को बड़ी एकादशी के मौके पर खाटू वाले श्याम का जन्मोत्सव रीठी नगर में बड़े ही धूमधाम व श्रृद्धाभाव के मनाया गया। श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को रीठी नगर से मुहांस तक बड़े ही धूमधाम के साथ ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भक्तों द्वारा हाथों में ध्वज लेकर पदयात्रा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने हिस्सा लिया। देखा गया कि रीठी नगर के न्यू कालोनी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई पदयात्रा में रंग बिरंगी ध्वजाओं के साथ बड़ी संख्या में महिला, बच्चे एवं अन्य लोगों ने शामिल होकर भाग लिया। ध्वज यात्रा का शुभारंभ न्यू कालोनी दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित रामभगत शुक्ल जी महाराज द्वारा शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तों का तिलक लगाकर किया गया। ध्वज यात्रा ने पूरा क्षेत्र को श्याम मय बना दिया। यात्रा में शामिल लोग श्री खाटू श्याम के जयकारे लगाते दिखे। भव्य पदयात्रा यात्रा न्यू कालोनी दुर्गा मंदिर से जयघोषों के साथ प्रारंभ हुई जो बस स्टैंड, स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर, गोलबाजार, श्री राम-जानकी मंदिर रीठी से होते हुए देश में प्रसिद्ध संकट मोचन धाम मुहांस मंदिर पर समाप्त हुई। जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अनिल कंदेले, बिंजन श्रीवास, राशु कंदेले, हर्ष कंदेले, प्रिंस बिलैया, हैप्पी अग्रवाल, संजय सेन, साकेत कंदेले, ऋषभ पाल, कन्हैया बर्मन, गुलाब सिंह, आषीश राय, अंकुश सोनी, मयंक कंदेले, सोनू सेन, राजेश, रीतेश तिवारी, संतोष गुप्ता, लप्पू गुप्ता, संदीप राय, राकेश ताम्रकार, जगदीश ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!