
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र, रविवार 02 नवंबर 2025-:
======== गौरेला पेन्ड्रारोड =========
छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के पेन्ड्रा में स्थित फिजिकल कॉलेज में बने हुए खेल मैदान में देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर करीब 7100 दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली मनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर पेन्ड्रा फिजिकल कॉलेज खेल मैदान के क्रिकेट पिच, बॉलीबाल , खो खो, कबड्डी मैदान, लंबी और ऊॅची कूद परिसर , सहित सभी खेल क्षेत्रों को सुंदर दीपों से सजाया गया। यहां पर छत्तीसगढ के बस्तर से लेकर सरगुजा तक पूरे छत्तीसगढ प्रदेश से आए हुए प्रशिक्षार्थियों ने लगभग 7100 दीपों से पूरे खेल परिसर को रोशन करते हुए देव दीपावली का पावन पर्व मनाया। ।देव उठनी एकदाशी के शुभ अवसर प्रशिक्षार्थियों ने सुंदर मंडप भी सजाया और “ओम जय जगदीश हरे” के सुंदर भजन के साथ माता तुलसी और विष्णु जी के स्वरूप शालिग्राम का विवाह संपन्न करवाया। 

मालूम हो कि जीपीएम जिले के पेन्ड्रा में छत्तीसगढ प्रदेश का एकमात्र शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय बना हुआ है। जहां पर पूरे छत्तीसगढ प्रदेश भर से प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए यहां आते हैं। जानकारी के अनुसार गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के डीईओ एवं प्रभारी प्राचार्य रजनीश तिवारी जी, खेल प्रशिक्षक संजय कैवरत जी और स्वाति पांडे जी के मार्गदर्शन में यह यह सुंदर आयोजन किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षार्थियों ने पूरे खेल परिसर को बहुत सुंदर आकर्षक तरीके से सजावट करते हुए अपनी रचनात्मक शैली और खेलों के प्रति अपने गहरे रूची लग्न को भी प्रदर्शित किया। इस शुभ अवसर पर फिजिकल कॉलेज पेन्ड्रा के मैदान में एसडीओपी दीपक मिश्रा जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन जी, सिंधी समाज के अध्यक्ष विजय आसनानी जी, संजय कैवरत जी, स्वाति पांडे जी, रवि केशरी जी, अनिल आसनानी ड
जी, अशोक सोनी जी, गणेशिया ओट्टी जी, नागेश सुल्तानिया जी, चंदन यादव जी,मनीष सातूवाला जी, प्रकाश बंजारे जी, पार्षद कल्लू गुप्ता जी, सतीश यादव जी, डिंपी छाबरिया जी, संदीप केशरी जी, मधुसूदन कैवरत जी, विकास गुप्ता जी, हनी छाबरिया जी, मौलिक खत्री जी, और छात्रावास के अध्यक्ष मिथिलेश्वर बर्मन जी के साथ साथ विवेक जायसवाल जी, रमेश राठौर जी, डिंपल सिंह जी, राय कंवर जी, बीपीएड, डीपीएड के सभी प्रशिक्षार्थी एवं मार्निग वॉक और इवनिंग वॉक करने वाले सभी नागरिकगण भी मौजूद रहे।








