
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र –
सोमवार 03 नवंबर 2025
==========================
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय सिराजुद्दीन कुरैशी जी के मार्गदर्शन में एवं निर्देशन में गत 30 अक्टूबर 2025 को जीपीएम जिले में शासकीय हाईस्कूल गौरेला पेन्ड्रारोड, मंगली बाजार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में करीब 263 लाभार्थियों ने भाग लिया इनमे से 138 महिलाएं और 125 पुरुष लाभार्थी शामिल रहे। इस शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पेन्ड्रारोड कुमारी सीमा जगदला जी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को मीटरयान अधिनियम, साइबर अपराध, बालश्रम एवं अन्य विधिक संबंधी जानकारियां प्रदान की। विधिक जागरुकता शिविर के दौरान पैरा लीगल वाॅलिंटियर कुमारी लीलावती राठौर जी, प्राचार्या एल प्रधान जी, व्याख्याता लक्ष्मण सिंह क्षेत्रीय जी, तथा विद्यालय के शिक्षकगण, और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



