
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र ,
सोमवार 03 नवंबर 2025, गौरेला पेन्ड्रारोड
====================////============

पेन्ड्रारोड गौरेला के गोरखपुर ग्राम पंचायत, जेल बिल्डिंग
रोड पर स्थित परम शांतिधाम में रामलीला वार्षिकोत्सव एवं
पांच दिवसीय विशाल हिंदू सम्मेलन का श्रीगणेश शनिवार 01 नवंबर 2025 को किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आयोजन 01 नवंबर से 05 नवंबर तक पांच दिनों तक चलेगा। आयोजन में इन पांच दिनों में प्रतिदिन भक्ति कीर्तन, प्रवचन, के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा। आयोजन के प्रथम दिन शनिवार 01 नवंबर को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन नगरवासी ग्रामीण जन शामिल हुए। सुबह साध्वी हरि प्रिया के मार्गदर्शन में योग सत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों के साथ शांतिधाम आश्रम के बच्चों ने योगासन प्रणायाम का अभ्यास किया। दोपहर में के समय में श्रीरामचरित मानस कीर्तन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर परम शांतिधाम आश्रम के बालकों के द्वारा संस्कृत भाषा में नर्मदा अष्टकम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जुड़ावन सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में साध्वी प्रज्ञा भारती जी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जुड़ावन सिंह जी और साध्वी प्रज्ञा भारती जी ने गौरेला क्षेत्र में किए जा रहे जनजागृति, धर्म संरक्षण के आयोजनों की सराहना की। आयोजन के शुभ अवसर पर परम शांतिधाम आश्रम के प्रमुख स्वामी परमात्मनंद जी ने आयोजन में उपस्थित सभी भक्तगणों को आशिर्वाद प्रदान किया और जीपीएम क्षेत्र की उन्नति खुशहाली की कामना। आयोजन के अवसर पर संचालन समिति ने निर्णायकों का तिलक चंदन लगाकार पुषपमाला से स्वागत सम्मान किया। इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि के रूप में छेदीलाल जी, नाथूराम जी, राजेन्द्र कृष्ण पांडेय जी, टिकादास जी, संजय राजपूत जी, रमेश प्रधान जी, हरप्रसाद पाल जी, आदि भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से परम शांतिधाम आश्रम के सचिव पुरूषोत्तम पिपरहा जी, संयोजक संदीप सिंघई जी, सहसचिव आचार्य मुकेश जी, साध्वी विजय उर्मिला जी ने आयोजन के अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तजनों, सभी अतिथिगणों, प्रतिभागियों को शुभकामनाऐं दी। परम शांतिधाम आश्रम गोरखपुर गौरेला पेन्ड्रारोड में आयोजित मानष प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्रमुख मानष मंडलियों ने भाग लिया। श्री रामचरितमानस कीर्तन प्रतियोगिता में जयभोले मानष परिवार, श्री राधे मानष परिवार, श्री रामचरितमानस मंडली,नागेश्वरी मानष मंडली, श्रीराम मानष मंडली, प्रभू के संदेश मानष मंडली, शारदा महिला मानष मंडली, जय बजरंग मानष मंडली के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।




