A2Z सभी खबर सभी जिले की

समाज की प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने “देवांगन नाईट” सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन 8 नवंबर को परमेश्वरी भवन प्रगति नगर भिलाई में

नृत्य, गायन, वादन सहित चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली, मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा

IMG 20251103 064704
Oplus_16908288

• समाज की प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने “देवांगन नाईट” सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन 8 नवंबर को परमेश्वरी भवन प्रगति नगर में

• नृत्य, गायन, वादन सहित चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली, मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा

• देवांगन समाज की विशिष्ट जनों का समाज के पुरोधाओं के नाम पर होगा अलंकरण सम्मान समारोह 

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के तत्वावधान में 8 नवंबर को “देवांगन नाईट” सांस्कृतिक समारोह का भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य देवांगन समाज की प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित करना है। यह निर्णय समिति की बैठक में लिया गया। उक्त जानकारी देते हुए देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने बताया कि इसके तहत अनेक आकर्षक कार्यक्रम एवं विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में देवांगन समाज के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट जनों को पुरोधाओं के नाम से अलंकरण सम्मान प्रदान किया जाएगा।

IMG 20251103 064757
Oplus_16908288

उन्होंने बताया कि समिति के सांस्कृतिक विभाग द्वारा नृत्य प्रतियोगिता-एकल, युगल एवं समूह वर्ग में, गायन प्रतियोगिता- एकल, युगल एवं समूह वर्ग में, वादन प्रस्तुति- कोई भी वाद्ययंत्र का वादन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा कला विभाग द्वारा विद्यार्थियों हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, बालिका एवं महिलाओं हेतु रंगोली व मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सभी वर्गों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के महिला सशक्तिकरण एवं कुटीर उद्योग विभाग द्वारा समाज की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री का स्टाल लगाया जाएगा। इस संबंध में देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई की बैठक में देवांगन नाईट के आयोजन को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में समिति के सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र देवांगन, उपाध्यक्ष टेसू राम देवांगन, रेशमलाल देवांगन, त्रिलोक देवांगन, कल्पना भानु देवांगन, दयाराम देवांगन, जितेन्द्र बांकुरे, होमलाल देवांगन, गोवर्धन देवांगन, राजेन्द्र लिमजे, भवन प्रभारी सत्यपाल देवांगन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी रामगोपाल देवांगन, मंदिर प्रभारी राजू देवांगन, खेल प्रभारी हेमकैलाश देवांगन, श्रवण देवांगन, नंदकुमार देवांगन, हरीशचंद्र देवांगन, बिरीजबाई देवांगन, सहित अनेक कलाकार एवं सदस्य गण उपस्थित थे। बैठक में समाज के सभी वर्गों से “देवांगन नाईट” सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने एवं सक्रिय भागीदारी करने हेतु अपील की गई ।

Back to top button
error: Content is protected !!