
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र’
सोमवार 03 नवंबर 2025
====================
जीपीएम जिले के पेन्ड्रारोड गौरेला सिंधि पंचायत के द्वारा गौरेला नगर परिषद वार्ड क्रमांक 06 में स्थित सिंधी गुरूद्वारे में भगवान झूलेलाल जी की नवीनतम प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूरू भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई

प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सिंधी समुदाय के सात जोड़े यजमान बने और सिंधी समाज के मुख्य जयप्रकाश शिवसादानी जी की मुख्य जजमानी में पूजा अर्चना संपन्न की गई। इस अवसर पर सिंधी समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भगवान झूलेलाल जी के प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना के बाद लंगर का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में गौरेला नगरपालिका परिषद उपाध्यक्ष श्रीमति रोशनी तापस शर्मा जी अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गौरेला नगरपरिषद उपाध्यक्ष ने समाज के सभी सदस्यों को इस पावन शुभ अवसर पर शुभकामनाएं प्रदान की। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से – राजकुमार मेठवानी जी, भागचंद मेठवानी जी, राजा थावरानी जी, श्याम आगवानी जी, रमेश शिवसदानी जी, महेश शिवसदानी जी, गोपी समनानी जी, पंकज समनानी जी, किशोर मनमानी जी, घनश्याम रामनानी जी, अमर आगवानी जी, सन्नी आगवानी जी, दिल्लू शिवसदानी जी, दिनेश रामनानी जी, लक्की नथानी जी, करण नथानी, दीपक मोटवानी जी, चंदन जगतिरानी जी एवं अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।












