
कटनी
सोमवार को कोतवाली थाने में चौकाने वाले मामले सामने आए हैं। यह पूरा नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित बदमाश मोहरे थे और कमीशन की लालच में क्रिप्टों करेंसी को ठिकाने लगवाते थे। चाइना के के एक युवक की इंटरनेशनल कॉल से जुड़कर यह अवैध कारोबार कर रहे थे। यह नेटवर्क देशभर में ऑनलाइन ठगी, डिजिस्टल अरेस्ट व साइबर फ्रॉड कर रहा है। वहीं दूसरी ओर माधवनगर पुलिस ने फिनो बैंक में पत्र लिखकर सस्पेक्टेड खातों की जानकारी मांगी है। प्रारंभिक पूछताछ में तथ्य सामने आए हैं कि 30 लोगों के फर्जी तरीके से गुमराह करते हुए खाते खोलकर एक करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन किया गया है। ये दोनों आरोपी रकम को यूएसडीटी में कन्वर्ट कर चायनीज व्यक्ति को भेजते थे। कमीशन काटकर रुपए घुमा रहे थे। इस संबंध में चायनीज व्यक्ति रवि रावलानी को इंटरनेशनल नंबर से फोन करता था, जिसके बाद रावलानी खाते नंबर मुहैया कराता था, और उसमें रकम आती थी। दोनों मिलकर गोल्ड खरीदकर मिलने वाली नकद राशि को यूएसडीसी में कन्वट कराकर ऑनलाइन भेज देते हैं। वाट्सएप में कई प्रकार के नंबरों से कॉलिंग हो चल रहा था। रही थी, टेलीग्राम नंबर से भी खेल देशभर में फ्रॉड पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि साइबर फॉड और डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से इन खातों में आने वाले रुपए भी क्रिप्टो करेंसी में ट्रांसफर हो रहे थे। दिल्ली, बैंगलोर सहित अन्य प्रदेशों से ठगे गए रुपए खाते में आए है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की 25 करोड़ रुपए का डिजिटल अरेस्ट की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। पुलिस को कई सस्पेक्टेड खाते मिले हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। बता दें कि बाहर से आने वाली ठगी की रकम से एक नंबर में सोना खरीदकर उसे बाजार में नंबर दो में बेचकर उस रकम को कमीशन में खपाकर ठगों को भेजने का खेल हो रहा था।





















