A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चैनपुर विधानसभा में प्रेक्षक का दौरा मतदान केन्द्रों की तैयारियों का लिया जायजा

5/11/2025

IMG 20251104 WA0396

समान्य प्रेक्षक 206- चैनपुर विधानसभा द्वारा SST चेक पोस्ट एवं मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण:-

 

विधानसभा क्षेत्र 206 चैनपुर के प्रेक्षक श्री एम. आई. पटेल द्वारा निर्वाचन कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण हेतु विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक महोदय द्वारा अधौरा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहंदी करर,प्राथमिक विद्यालय ताला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़के, मध्य विद्यालय कोल्हुआ, मध्य विद्यालय अधौरा और प्राथमिक विद्यालय झड़पा स्थित 8 मतदान केन्द्रों का दौरा किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।विद्यालय मे उपस्थित बच्चों एवं वहां उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता की गई।उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गयी ।

 

इसके अतिरिक्त प्रेक्षक महोदय द्वारा अधौरा स्थित सिकरवार एसएसटी (Static Surveillance Team) चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया तथा टीम को वाहन जांच एवं निगरानी कार्यों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। चेक पोस्ट पर संधारित पंजी की जांच की गयी। 

 

प्रेक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!