
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की सबसे महत्वाकांक्षी योजना हर-घर नल योजना ठेकेदारों के हाथ आकर दम तोड़ती नजर आ रही है। हर-घर जल तो भला कोसों दूर की बात है कार्य की कछुआ चाल के चलते अभी हर गांव में पाइप लाइन तक नहीं पहुंच पाई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र के। यहां जल जीवन मिशन का कार्य कछुआ चाल में चल रहा है। कई गांवों में अधूरे काम छोड़कर ठेकेदार गायब हो गए हैं। क्षेत्र में प्रधानमंत्री का सपना चकनाचूर होता नजर आ रहा है और योजना ठेकेदार की मनमानी की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। देखा गया कि क्षेत्र में जगह-जगह जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पड़े हुए हैं। क्षेत्र में जल जीवन मिशन का काम लापरवाही पूर्वक कछुआ चाल में चल रहा है।












