
6/11/2025

समान्य प्रेक्षक 205- भभुआ विधानसभा द्वारा SST चेक पोस्ट एवं मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण:-
विधानसभा क्षेत्र 205 भभुआ के प्रेक्षक महोदय राकेश कुमार द्वारा निर्वाचन कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण हेतु विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक महोदय द्वारा भभुआ विधानसभा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीवी खुर्द, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली, मध्य विद्यालय शिवपुर स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।विद्यालय मे उपस्थित बच्चों एवं वहां उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता की गई।उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गयी ।
इसके अतिरिक्त प्रेक्षक महोदय द्वारा रतवार एसएसटी (Static Surveillance Team) चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया तथा टीम को वाहन जांच एवं निगरानी कार्यों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। चेक पोस्ट पर संधारित पंजी की जांच की गयी।
प्रेक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
(कैमुर बिहार से अफसार आलम)


