A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सड़क निर्माण कार्य को लेकर 8 से 12 नवंबर तक NH-33 पर नो-एंट्री लागू

सरायकेला-खरसावां, 5 नवम्बर 2025

जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर सड़क निर्माण कार्य के चलते 8 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक नो-एंट्री लागू रहेगी।

आदेश में बताया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रांची द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के चांदिल-प्रखंड अंतर्गत NH-33 पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण वाहन संचालन में कठिनाई को देखते हुए चांदिल चौक से कांड्राबेड़ा तक सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों के लिए रात 2:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक नो-एंट्री रहेगी।

वहीं, सुबह 7:00 बजे से रात 2:00 बजे तक वाहनों के आवागमन की अनुमति दी गई है ताकि जनसामान्य को न्यूनतम असुविधा हो।

आदेश के तहत रांची से जमशेदपुर एवं जमशेदपुर से रांची आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग — बालू चौक, कांड्रा, गम्हरिया, मरीन ड्राइव आदि होते हुए चलने का निर्देश दिया गया है।

यह व्यवस्था 8 से 12 नवम्बर 2025 तक प्रभावी रहेगी या अगले आदेश तक जारी रहेगी।

— जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां

Back to top button
error: Content is protected !!