
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 6 नवंबर 2026 भारतीय थल सेना द्वारा अग्नि वीर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी जनवरी 2026 में राजनांदगांव में आयोजित होना प्रस्तावित है अग्निवीर थलसेना भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा में जीपीएम जिले के 17 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के सहयोग से उत्तीर्ण छात्रों को 6 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक सुबह 6:00 से 8:00 निशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जा है ।
यह प्रशिक्षण शासकीय शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय मैदान पेंड्रा में आयोजित किया गया है, जहां प्रशिक्षक के रूप में श्री पंचराम, श्री गुमान मार्को एवं श्री बलदाऊ कुशराम (भूतपूर्व सैनिक) द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्री तीरथ राम मरकाम ( मो .9754094200 ) एवं श्री सुरेश बेहरा ( मो. 7389504991 ) से संपर्क कर सकते हैं












