A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन’

आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन’

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

ममता चौहान संवाददाता हरिद्वार IMG 20251107 WA0062 1 IMG 20251107 WA0061 2 IMG 20251107 WA0061 3 IMG 20251107 WA0063 2 IMG 20251107 WA0062 2 IMG 20251107 WA0061 4

हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लाॅक के सभागार में ‘‘आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन’’ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका व महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी। सम्मेलन का संचालन हरिद्वार की महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह द्वारा विभिन्न स्टाल भी कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये जो आकर्षण का केन्द्र रहें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती विनोद उनियान, उपाध्यक्ष (दर्जाधारी राज्यमंत्री), राज्य स्तरीय उधमिता परिषद, उत्तराखण्ड ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाईयों को छू रहा है और एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब मातृशक्ति शिक्षित और स्वालंबी बनेगी। जब तक देश की महिला आत्मनिर्भर नही होगी, तब तक भारत आत्मनिर्भर नही बन सकता। उन्होने कहा कि भारत की नारी शक्ति हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आत्म निर्भर भारत का स्वप्न तभी साकार होगा जब हर महिला को शिक्षा, रोजगार और सम्मान समान रूप से प्राप्त होगा। उन्होने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होने समस्त महिलाओं का आवाह्न करते हुए कहा कि हम सब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिये गये ‘‘वोकल फार लोकल’’ के मंत्र को आत्मसात कर भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़े।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रूचि भट्ट ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होने कहा कि आत्मनिर्भरता की दिशा में जब हम मातृशक्तियां संगठित होकर आगे बढ़ती है, तो देश का प्रत्येक घर-प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक नगर सशक्त बनता है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश अपनी स्थापना का रजत जयंती महोत्सव मना रहा है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड को एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्व राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होनें कहा कि स्वदेशी चीजों को अपनाने के लिए हर घर यह संदेश पहुचाना तथा लोगों को जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है, जिसको लेकर हम संकल्प लेते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री जी के अभियान को सफल बनाऐंगे। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूह और दीन दयाल अंत्योदय योजना आज ग्रामीण भारत में एक नई क्रांति का सूत्रपात कर रहें है। महिला स्वयं सहायता समूह इस आन्दोलन की अग्रदूत है। उन्होनें सम्मेलन के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में उनकी समस्त टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नू कक्कड़ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम ही नही वरन् यह एक संगठित जन आन्दोलन है, जो महिलाओं में आत्म विश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देगा।महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती प्रीति गुप्ता ने कहा कि आज देश की समस्त महिलाओं को गर्व है कि आदरणीय प्रधानमंत्री सदैव महिला सशक्तिकरण के पक्षधर रहें है। पंचायत से लेकर संसद तक, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में पार्टी ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभायी है। आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह सम्मेलन महिलाओं को प्रेरित करेगा कि वे आत्म निर्भरता के पथ पर आगे बढ़ते हुए समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाएं।जनपद हरिद्वार की जिन लाभार्थी महिलाओं ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाआंे का लाभ प्राप्त किया है, उनको दर्जाधारी राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल एवं प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रूचि भट्ट द्वारा सम्मानित किया गया।
आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन में उत्तराखंड राज्य महिला उद्यमिता की उपाध्यक्ष (दर्जाधारी) श्रीमती विनोद उनियाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति रुचि भट्ट, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनु कक्कड़, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा मंत्री श्रीमती दीपिका राठौर, प्रतिभा चौहान, ममता राणा ,गुड्डी कश्यप , सुनीता यादव, जानवी , निकिता सिंह, पिंकी, मोनी , रीना नागायन, कुसुम एवं अन्य बहने उपस्थित रही

Back to top button
error: Content is protected !!