A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

पुलिस अधीक्षक ने नगर उंटारी और केतार थाना का निरीक्षण किया

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने आज नगर उंटारी और केतार थाना का निरीक्षण किया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने आज नगर उंटारी और केतार थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने लंबित कांडों की समीक्षा की और जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना प्रभारी से विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली और पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से अवगत हुए।

IMG 20251107 WA0050*निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश*

IMG 20251107 WA0055 1पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वारंटियों और अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देने तथा गश्ति व्यवस्था मजबूत कर और गुप्तचर तंत्र सक्रिय रखकर अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना के विभिन्न पंजी का अवलोकन कर इसे अतिशीघ्र अद्यतन करने का निर्देश दिया।

FB IMG 1762524083639बिहार चुनाव के मद्देनजर विशेष चौकसी*

FB IMG 1762524087932बिहार चुनाव के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतते हुए लगातार पेट्रोलिंग कर किसी भी अपराध और नशीली पदार्थों के आवागमन पर विशेष निगरानी रखकर रोकथाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना की साफ-सफाई, पेयजल, और थाना परिसर में आवासन हेतु उपलब्ध बैरकों का रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया।

*उपस्थिति*FB IMG 1762524083639इस दौरान नगर उंटारी थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, पुलिस निरीक्षक, नगर उंटारी अंचल, महिला थाना प्रभारी, नगर उंटारी एवं थाना प्रभारी, नगर उंटारी के साथ थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी तथा केतार थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, पुलिस निरीक्षक, भवनाथपुर अंचल, थाना प्रभारी केतार के साथ थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!