

चंद्रपुर:-
दिनांक १४ से १६ नवम्बर २०२५ इस कालावधि में उत्तराखण्ड के देहरादून में ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा १८वी जुनियर ग्रैपलिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया है, जिसमें संपूर्ण भारत देश से अलग अलग राज्य अपने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें स्थानिक पैंथर्स स्पोर्टस अकैडमी, चंद्रपुर की महिला खिलाड़ी कु. मानसी गजेन्द्रसिंह दरबार – ४५ किग्रा, व कु. श्रुति जगन दुर्गम – ६८ किग्रा व पूर्वेश अमित अग्रवाल – ८८ किग्रा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए महाराष्ट्र राज्य के टीम में अपना स्थान निश्चित किया। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों ने S.G.F.I. के भिन्न भिन्न खेलो में भी अपने जिल्हे व नागपुर विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शालेय राज्यस्तरीय स्पर्धा ने पदक प्राप्त किए है। तथा अभी होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में भी पदक जीतने की उम्मीद दर्शाई है। पूर्वेश अग्रवाल यह छात्र कार्मेल अकैडमी ICSE दाताला का छात्र है था बाकी दोनों खिलाडी वर्तमान में स्थानिक मुरलीधर बागला हाइस्कूल में पढ़ रहे है तथा पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी में नियमित सराव करते है। राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित होने पर क्रीडा भारती चंद्रपुर जिल्हे के अध्यक्ष श्री. डॉ. प्रवीणजी पंत विश्व हिंदू परिषद चंद्रपुर जिल्हे के अध्यक्ष श्री. रोडमलजी गहलोत, श्री. अशोकजी आसानी, बागला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रमेशचंद्रजी बागला व मुरलीधर बागला हाइस्कूल के प्राचार्य श्री उमेश पंधरे सर तथा प्राथमिक विभाग के मुख्याध्यापक श्री निखिल ढूमने सर व पाठशाला के सर्व शिक्षक शिक्षिकाएं ने मानसी दरबार व श्रुति दुर्गम तथा उनके कोच श्री. मुकेश पाण्डेय सर को बहुत बहुत शुभकामनाएं दिए उसी प्रकार दिनों खिलाड़ियों ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी के अध्यक्ष व NIS कोच मुकेश पाण्डेय तथा बाकी सहयोगी को दिया। साथ ही चंद्रपुर डिस्ट्रिक ग्रैपलिंग असोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री भूषण देशमुख, सहसचिव श्री. संजय पारधी, श्री. सुमित शुक्ला श्री. शैलेंद्र बागड़े, श्री. राकेश रॉय – शारीरिक शिक्षक व बाकी पदाधिकारियों ने सभी का सत्कार किया व आगे होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी।


