A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विद्यालय के अंदर शराब पीने पर प्राचार्य एवं शिक्षक निलम्बित

FB IMG 1763119871765सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने खुरई के गढौलाजागीर स्थित शास० उ०मा०विद्यालय के अंदर शराब पीने वाले प्राचार्य आर.पी. नामदेव एवं पी.टी.आई. शिक्षक संदीप सिंह ठाकुर पर सख्त कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया। कमिश्नर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा अवगत कराया गया कि सांदीपनी शास० उ०मा०वि० गढौलाजागीर विकास खण्ड खुरई जिला सागर में प्राचार्य आर.पी. नामदेव एवं पी.टी.आई. संदीप सिंह ठाकुर द्वारा विद्यालय में शराब का सेवन करते हुए फोटो दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई। कलेक्टर जिला सागर से प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत प्राचार्य आर.पी. नामदेव एवं पी.टी.आई. शिक्षक संदीप सिंह ठाकुर को संभाग कमिश्नर ने निलंबित कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!