
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झोलाछाप डाक्टरों का कारोबार लगातार बढ तो रहा है उसके अलावा बेहद फलफूल रहा है, खास बात तो यह हैं कि यह डाक्टर मरीज को सही सलाह तक नहीं देते जब तक कि वह मरीज से अच्छा खासा बीमारी के इलाज के नाम पर अच्छी खासी कमाई न करले,उन्हें मरीज की बीमारी और उसके सही इलाज से कोई मतलब नही, शहर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा झोलाछाप डाक्टरों का कारोबार उपनगरी मकरोनिया क्षेत्र में फैला हुआ है। इन डाक्टरों की अस्पताल में बोर्ड में कही कही कुछ भी नहीं लिखा है तो कही सिर्फ अस्पताल लिख कर मरीज की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। मकरोनिया के रजाखेड़ी, बहेरिया, केरबना,बढतूमा,सिरोजा,के अलावा आसपास के क्षेत्रों में झोलाछाप डाक्टरों का बोलबाला चल रहा है। प्रशासन द्वारा भी ऐसे डाक्टरों पर कार्यवाही करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाती जिसके चलते यह डाक्टर बेखौफ होकर अपना धंधा चला रहे हैं,जहाँ यह डाक्टर अपना धंधा बेखौफ संचालित कर रहे हैं वहां पर जनप्रतिनिधियों के कार्यालय भी है उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हो रही है।












