A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदाओं में मृत्यु पर 11 पीड़ित परिवारों को 4-4लाख की सहायता स्वीकृत : कलेक्टर डॉ. कन्नौजे में दी मंजूरी

IMG 20251114 WA0096 चित्रसेन घृतलहरे, 15 नवम्बर 2025//कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने राजस्व आपदा मद अंतर्गत जिले में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई जनहानि पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के तहत प्रति परिवार चार लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि सीधे परिजनों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

आकाशीय बिजली, बिच्छू डंक और सर्पदंश से हुई मौतों पर सहायता

तहसील सारंगढ़ में विभिन्न घटनाओं में हुई मृत्यु पर निम्नलिखित परिजनों को राहत राशि स्वीकृत की गई—

ग्राम मकरी की कांति राठिया की आकाशीय बिजली से मृत्यु — पति रामकुमार को सहायता।

ग्राम अंडोला में राजू यादव की बिच्छू डंक से मृत्यु — पिता सियाराम को सहायता।

ग्राम सहसपानी की चंपा बरिहा की सर्पदंश से मृत्यु — पति फूल सिंह को सहायता।

ग्राम खपरीडीह की आरती निषाद की सर्पदंश से मृत्यु — पिता जवाहर लाल को सहायता।

ग्राम लेंधरा के सूरज श्रीवास की सर्पदंश से मृत्यु — पिता जय श्रीवास को सहायता।

पानी में डूबने से हुई मौतों पर सहायता

पानी में डूबने से हुई मौतों पर निम्नलिखित परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई—

ग्राम पहन्दा के राधेश्याम सारथी की पत्नी फूलबाई।

रेंजरपारा सारंगढ़ की आकृति बंजारे के पिता मनोज बंजारे।

ग्राम बरगांव (सरिया) के संजय मांझी के पिता प्यारी मांझी।

ग्राम लिंजीर (बरमकेला) के विवेक रात्रे के पिता भारती रात्रे।

ग्राम गिरसा (भटगांव) के सहदेव यादव की पत्नी सुक्रीता यादव।

ग्राम ठरकपुर के सम्मेलाल केंवट की पत्नी चन्द्रिका बाई केंवट।

कलेक्टर ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से होने वाली प्रत्येक मृत्यु पर शासन द्वारा तत्काल राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर आर्थिक सहयोग मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!