A2Z सभी खबर सभी जिले की

एमपीटी मेडिकल कॉलेज में बने 50 बेड के विश्राम सदन के उद्घाटन से पूर्व सांसद ने लिया तैयारियों का जायज़ा

कार्यक्रम स्थल बीएसए ग्राउंड का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर में निर्मित 50 बेड के अत्याधुनिक विश्राम सदन के आगामी 16 नवंबर को होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह से पहले शनिवार को सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यक्रम स्थल बीएसए ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा आम नागरिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहें।

 

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि 50 बेड क्षमता वाला यह विश्राम सदन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाएगा तथा मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। उन्होंने इसे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

इस अवसर पर एसपी अग्रवाल, संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!