A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम रोजगार सेवकों को सुविधा न मिलने से नाराज़गी, मुद्दों पर संगठन करेगा प्रदेशव्यापी बैठक

सिद्धार्थनगर से शुरू हुई आंदोलन की तैयारी, वेलफेयर एसोसिएशन ने जताई सरकार से नाराज़गी

सिद्धार्थनगर।

उसका बजार। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर ने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों को अब तक कोई ठोस सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाएँ अभी तक लागू नहीं हुई हैं, जिससे रोजगार सेवकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

 

इन्हीं मुद्दों को लेकर संगठन ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक बैठकों की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत सिद्धार्थनगर जिले से कर दी गई है। नवल किशोर ने कहा कि रोजगार सेवकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा

 

Back to top button
error: Content is protected !!