
चित्रसेन घृतलहरे, 18 नवम्बर 2025/सारंगढ़ -बिलाईगढ़ //क्षेत्र में फल-फूल रहे जुआ–सट्टा नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने सारंगढ़ पुलिस का अभियान अब तेज़ हो गया है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय तथा एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर गुरुवार को की गई लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने मौके से हजारों की नकदी, मोबाइल फोन, ताश-पट्टी और सट्टा से जुड़े दस्तावेज़ जब्त किए हैं।
पहली बड़ी कार्रवाई: सट्टा संचालक रंगेहाथ गिरफ्तार
थाना सारंगढ़ पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 02 में दबिश देकर संदीप गुप्ता (38) को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा।
मौके से जब्त सामग्री—
₹4,800 नकद
2 मोबाइल फोन
1 केलकुलेटर
3 रजिस्टर/कॉपी (सट्टा पैटर्न सहित)
आरोपी के खिलाफ धारा 6, 7 – छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दूसरी कार्रवाई: हरदी में जुआ फड़ पर धावा — 6 जुआरी गिरफ्तार
ग्राम हरदी में चल रहे जुआ फड़ की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी करते हुए 6 आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार जुआरी—
1. राकेश सिदार
2. रामरतन पटेल
3. युवराज निराला
4. विनोद कुमार
5. खेलसाय टण्डन
6. चितेश्वर बरेठ
बरामदगी—
₹8,560 नकद,52 पत्ती ताश
प्रकरण में धारा 3(2) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस टीम की चुस्त कार्रवाई, जुआ नेटवर्क में दहशत
इस संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक, सउनि नरेंद्र मनहर, प्र0आर0 सोनसाय यादव, आरक्षक विक्रम सिदार, सत्येंद्र बंजारे, तथा सायबर टीम के कृष्णा महंत और दीपक मैत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लगातार हो रही सख़्ती से क्षेत्र के जुआ–सट्टा कारोबारियों में भय और खौफ का माहौल है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।






