A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में लहसुन-प्याज बीज वितरण शुरू, अब तक 372 किसानों ने कराया पंजीकरण

एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग, दो दिनों में 46 किसानों को मिला बीज

सिद्धार्थनगर। जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत लहसुन और प्याज के मुफ्त बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश खुद वितरण की निगरानी कर रहे हैं। उनके हाथों से अब तक 46 किसानों को बीज वितरित किया जा चुका है।

उद्यान विभाग के अनुसार, बीज वितरण के लिए 372 किसानों ने पंजीकरण कराया है। वितरण प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हुई है। पहले दिन प्याज बीज के 21 किसान, और 18 नवंबर को 25 किसानों को एडीएम न्यायिक की उपस्थिति में बीज दिया गया।

जिला उद्यान अधिकारी विमल कांत ने बताया कि पंजीकृत किसानों को पहले-आओ-पहले-पाओ के आधार पर प्याज बीज दिया जा रहा है। प्याज वितरण के बाद अब 19 और 20 नवंबर को प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके बाद 21 से 23 नवंबर तक लहसुन का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसानों को स्वयं उपस्थित होकर बीज प्राप्त करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने वाले किसानों के स्थान पर अवशेष बीज के अनुसार नए किसानों का पंजीकरण कर वितरण किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!