A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेहरियाणा

ब्रह्मसरोवर पर गीता महोत्सव की धूम, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु रिपोर्टर रोहित/कुरुक्षेत्र

श्रद्धा और आस्था का संगम बना कुरुक्षेत्र

रोहित/वन्दे भारत न्यूज-कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के पांचवे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी। देशविदेश से आए श्रद्धालुओं ने भागीदारी कर उत्साह बढ़ाया। महोत्सव में गीता रन, लोक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाआरती की भव्य प्रस्तुतिने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक रंगीनियों औरआध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बना है।

IMG 5615ब्रमसरोवर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से हाई अलर्ट दिखाया है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के दौरान सुरक्षा को लेकर ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में धारा 163 लागू रहेगी और पुलिस द्वारा सख्त निगरानीl

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के नेतृत्व में 10 डीएसपी के नेतृत्व में लगभग 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंl प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में 24 घंटे सतर्कता बरतेंगे ताकि संदिग्धों को पहचाना जा सके। ब्रमसरोवर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो निरंतर निगरानी कर रहे है l

IMG 5588यह व्यवस्था सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरी तरह सक्षम है ताकि किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम की जा सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण दिया जा सके। उच्चतम स्तर की सतर्कता और नियंत्रण बनाए रखने के लिए कमांडो व डॉग स्क्वाड की तैनाती भी की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!