
डीडवाना-कुचामन जिले में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 समयबद्ध कार्यकम राज्य में घोषित किया गया है, जिसके प्रथम गणना चरण (04.11.2025 से 04. 12.2025 तक) में 27 अक्टूबर 2025 तक के समस्त पंजीकृत मतदाताओ के परिगणना प्रपत्र शत प्रतिशत बीएलओ (एप) अथवा स्वयं मतदाता द्वारा (http://voters.eci.gov.in पोर्टल) के माध्यम से ऑनलाईन किया जाना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ महेंद्र खड़गावत ने बताया कि कार्यक्रम के सफल कियान्वयन के दृष्टिगत डीडवाना-कुचामन जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 106-लाडनूं, 107-डीडवाना, 113-मकराना 114 परबतसर एवं 115-नांवा के मतदाताओ के परिगणना प्रपत्र ऑनलाईन किये जाने तथा मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदाताओं को http://voters.eci.gov.in पोर्टल) के माध्यम से ऑनलाईन गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 16 नवम्बर,(रविवार) को विशेष ऑनलाईन अभियान चलाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के अन्तर्गत जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रो में नियोजित समस्त बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर्स वॉलिटियर्स, आई.टी. हैल्पडेस्क, समस्त BAG सदस्य एवं समस्त बुथ लेवल अभिकर्ता 2 आपसी समन्वय के साथ परिगणना प्रपत्र ऑनलाईन के कार्य को सुचारू रूप से संपादित करेगें एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण विभागाध्यक्ष तथा आपके अधिनस्थ कार्मिको एवं उनके परिजनो/ सदस्यो का परिगणना प्रपत्र इस एक दिवसीय अवधि में शत प्रतिशत (http://voters.eci.gov.in पोर्टल) के माध्यम से ऑनलाईन किया जाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही एसआईआर कार्यक्रम में नियोजित समस्त अधिकारीगण – जिला स्तरीय अधिकारीगण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (AERO), आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी नगर परिषद/नगर पालिका विकास अधिकारी पंचायत समिति तथा अन्य अधिकारीगण आवंटित कार्य प्रगति का फिल्ड विजिट के माध्यम से सुचारू पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं विशेष रूप से युवा मतदाताओं से अपील की है कि रविवार को विशेष अभियान के तहत गणना प्रपत्र को http://voters.eci.gov.in पोर्टल) के माध्यम से ऑनलाइन भरने में बीएलओ एवं एसआईआर कार्य से जुड़े अधिकारियों व कार्मिकों का सहयोग करे।












