A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़धमतारी

धमतरी केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ में जोरदार स्वागत, कृषि सुधारों पर दिया जोर

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ में जोरदार स्वागत, कृषि सुधारों पर दिया जोर

Report Imran Khan
Dhamtari
धमतरी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का जोरदार स्वागत, कृषि सुधारों पर दिया जोर

रायपुर/धमतरी। धमतरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंत्री चौहान ने मंच से छत्तीसगढ़ के किसानों और विशेष तौर पर सब्जी व्यापारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिन्हें राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।मंत्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सब्जियों का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और अब समय आ गया है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य में सब्जियों की मार्केटिंग व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सब्जियों के लिए मॉडल रेट तय किए जाएंगे, ताकि व्यापारी और किसान दोनों को मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता मिले और किसी प्रकार की हानि न हो।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को मंडियों में एक स्थिर और न्यायसंगत मूल्य मिले, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। इसके साथ ही उन्होंने उद्यानिकी, फूलों और वानिकी उत्पादों की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मंत्री चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार इन क्षेत्रों के विकास के लिए नई योजनाएँ तैयार कर रही है, जिससे किसानों को बहुआयामी आय के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्रम के दौरान मंत्री चौहान ने छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत और राज्य की प्राकृतिक संपदाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य की मिट्टी उपजाऊ है और यहाँ के किसानों में मेहनत की कोई कमी नहीं। इसी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव सहयोग देगी।

स्थानीय किसानों और व्यापारियों ने मंत्री चौहान की घोषणा का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नई नीति से सब्जियों की बिक्री में स्थिरता आएगी और बाजार में कीमतें बेहतर होंगी। इस कार्यक्रम को क्षेत्र के कृषि और व्यापार जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कैसे हो रहा है एआई का उपयोग

पायलट प्रोजेक्ट के इंप्लीमेंट हेड श्री राहुल कांबले के अनुसार कुरूद ब्लॉक के 20 ग्रामों के 200 किसानों को इस तकनीक से जोड़ा गया है। इसके तहत किसानों को निम्नलिखित चरणों पर वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराई जाती है— प्री प्लांटिंग,बुवाई,फसल उभरना,फसल विकास,कीटनियंत्रण परिपक्वता,कटाई व सप्लाई चेन प्रबंधन

प्रोजेक्ट की विशेषता यह है कि हर किसान को उसके खेत की मिट्टी, वर्तमान मौसम, नमी और पर्यावरणीय परिस्थितियों के आधार पर व्यक्तिगत कृषि सलाह उपलब्ध कराई जाती है। यह छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें इतने बड़े पैमाने पर एआई आधारित कृषि विश्लेषण किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।

पहले चरण में जिन 20 ग्रामों को शामिल किया गया है, वे हैं

पचपेड़ी, जुगदेही, गोबरा, हंचलपुर, चरमुड़िया, कोर्रा, सौराबांधा, सिलौटी, तर्रागोंदी, टिपानी, बोरझरा, गातापार, भाटागांव, राखी, मेंडरका, कुहकुहा, भालूकोन्हा, अटंग, भरदा और भोथली। प्रत्येक ग्राम से 10-10 किसानों का चयन किया गया है जिन्हें महीने में दो बार प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

किसानों को मिट्टी जांच, फसल अनुकूलन, मौसम आधारित सलाह और स्वचालित निगरानी तकनीकों के उपयोग की भी जानकारी दी जा रही है।

250 एकड़ में क्रॉप एडवाइजरी, 5 एकड़ में वेदर अलर्ट

कंपनी के एग्रोनोमिस्ट श्री शांतनु जायले ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत 5 एकड़ खेत में वेदर अलर्ट सिस्टम सक्रिय किया गया है, जबकि 250 एकड़ क्षेत्र में क्रॉप एडवाइजरी दी जा रही है।

फसल चक्र परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को चना, मिर्च, टमाटर, बैंगन जैसी सब्जी वर्गीय फसलें लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही नई तकनीकों और नवाचारों से भी किसानों को परिचित कराया जा रहा है।

मखाना उत्पादन और अन्य नवाचार

कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग द्वारा जिले में प्रारंभ की गई मखाना फॉर्मिंग की भी प्रस्तुति दी गई। बताया गया कि परसतराई, रांवा और पचपेड़ी में लगभग 20 एकड़ तालाबों में मखाने की खेती की जा रही है, जो भविष्य में जिले के किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल सकती है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम मसानडबरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों का मॉडल भी प्रदर्शित किया, जिसे मंत्रीगणों ने सराहा।

धमतरी जिले में कृषि के क्षेत्र में यह तकनीकी परिवर्तन आने वाले समय में खेती को और अधिक लाभकारी, टिकाऊ और वैज्ञानिक आधार देगा। केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री ने जिले की इस पहल की प्रशंसा करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने हेतु शुभकामनाएं दीं और प्रशासन को अभिनव कार्यों के लिए बधाई दी।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!