A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पटना एतिहासिक गांधी मैदान में चैनपुर विधायक मो. जमा खान ने मंत्री पद की ली सपथ

21/11/2025

 

1000654427 1

जदयू कोटे से मंत्री बने चैनपुर के विधायक मोहम्मद जमा ख़ान, गांधी मैदान में ली मंत्री पद की शपथ – क्षेत्र में खुशी की लहर

 

राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के तहत आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद जमा ख़ान ने जेडीयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाए जाने के बाद समारोह स्थल पर समर्थकों में उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

 

मोहम्मद जमा ख़ान के समर्थक बड़े संख्या में गांधी मैदान पहुंचे और मंत्री बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। शपथ ग्रहण से पूर्व ही समारोह स्थल पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं से स्वागत का दौर लगातार चलता रहा।

 

चैनपुर में जश्न का माहौल

1000654280 1

शपथ ग्रहण की खबर मिलते ही चैनपुर, भभुआ समेत पूरे कैमूर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी का इज़हार किया। कई जगहों पर रात से ही जश्न की तैयारियाँ शुरू हो गई थीं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहम्मद जमा ख़ान के मंत्री बनने से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएँ खुलेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तेजी आएगी, ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

 

विधायक ने जताया आभार

 

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोहम्मद जमा ख़ान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि-

 

यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, पूरे चैनपुर और कैमूर जिले का है। पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य है। मैं क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”

उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जदयू नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि वे जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे।

 

पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह

 

जदयू के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों ने मंत्री बनाए जाने को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जमा ख़ान का मंत्री बनना आने वाले समय में कैमूर जिले के लिए बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक लाभ साबित होगा

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!