
आभास शर्मा
बलौदाबाजार (जिला प्रमुख)

राजा सोना–चांदी ज्वेलर्स में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ₹1 लाख के जेवर बरामद
बलौदाबाजार।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के प्रमुख आभूषण विक्रेता राजा सोना–चांदी ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ₹1,00,000 कीमत मूल्य के सोने–चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई त्वरित कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली है।
ताला तोड़कर की थी ₹3.50 लाख की चोरी
प्रार्थी रजनीश केसरवानी, निवासी बलौदाबाजार एवं राजा सोना–चांदी ज्वेलर्स के संचालक, ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 नवंबर 2025 की दरम्यानी रात उसकी दुकान में चोरी हो गई।
अज्ञात चोर ने—
दुकान के चैनल गेट में लगा ताला तोड़ा
शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया
सोने–चांदी के जेवर और
₹10,000 नगद रकम
सहित कुल ₹3,50,000 के मूल्य का माल चोरी कर लिया।
रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 1133/2025, धारा 351(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज बना पुलिस की सफलता की चाबी
पुलिस टीम ने घटना स्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति देर रात दुकान के पास बार-बार चक्कर लगाते दिखा।
तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान धनेश निषाद (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम खपरी, थाना गिधपुरी के रूप में की।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने बरामद किए कीमती जेवर
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ₹1,00,000 कीमत मूल्य का सोने–चांदी का चोरी गया जेवर बरामद किया है। पुलिस आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में जुटी है।
शेष सामान की बरामदगी एवं अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता को लेकर मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने किया त्वरित कार्रवाई का दावा
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करना विभाग की प्राथमिकता है। तकनीकी संसाधनों एवं पुलिस टीम की चौकसी से आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ है।










