A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पुलिस प्रशिक्षण शाला में आनंद विभाग का प्रशिक्षण प्रारंभ

FB IMG 1763704269780सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा जिला पुलिस बल के लिए “फैमिली ग्रुप आवासीय आनंदम सहयोगी मूलभूत प्रशिक्षण” का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण शाला छतरपुर में 22 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर विश्व कप विजेता टीम की सदस्य सुश्री क्रांति गौड़ रहीं। शुभारंभ के समय उनके द्वारा कहा गया कि लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव की जरूरत है और आनंद विभाग इसके लिए काम कर रहा है यह सराहनीय है, उन्हें समय मिला तो वह भी इस प्रशिक्षण में सम्मिलित होना चाहेंगे। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों के जवाब भी दिए और बताया कि सफलता के लिए निरंतर लगन और मेहनत की जरूरत होती है, वह अपने ग्राम घुवारा में महिला क्रिकेट टीम तैयार कर रही हैं। इस अवसर पर एडिशनल एसपी आदित्य पटले, आनंद विभाग के लखनलाल असाटी, प्रदीप सेन, आशा असाटी, रामकृपाल यादव, शिवनारायण पटेल, नीलम पांडे, नीलम पटेल सहित पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित थे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने कहा कि लोगों की भीड़ में भी व्यक्ति अकेले सर झुका कर मोबाइल में लगा रहता है, परस्पर संवाद कम हुआ है, जिस कारण वह अकेलापन महसूस करता है और डिप्रेशन में चला जाता है। आनंद आंतरिक अनुभूति का मामला है इस ओर सभी का ध्यान दिलाए जाने की जरूरत है। आनंद विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, सीईओ आशीष कुमार तथा आयोजित इस शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी और परिवार की सदस्य सम्मिलित हो रहे हैं। पहले दिन प्रतिभागियों ने आनंद की अवधारणा पर अपने विचार व्यक्त की तथा उनके जीवन में आए सुखों दुखों को भी साझा किया। प्रतिभागियों को कुछ प्रेरणादाई एक्टिविटी भी कराई गई।

Back to top button
error: Content is protected !!