
कतरास के दबंग दुकानदारों के आगे कतरास पुलिस नतमस्तक
धनबाद.कतरास पंचगढ़ी के दबंग दुकानदारों के आगे कतरास पुलिस नतमस्तक. कतरास में चंद दिनों पूर्व बड़ी ताम-छाम के साथ शहर में अतिक्रमण हटाने अभियान चला.अभियान का नेतृत्व बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू एवं थानेदार असित कुमार सिंह ने किया दुकानदारों को 72 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया गया. लोगों को ऐसा लगने लगा कि अब जाम से निजात मिल जाएगा. कुछ दिन पूर्व जाम के कारण एक वृद्ध व्यक्ति को जान गवानी पडी. दुर्घटना के बाद कतरास पुलिस रेस हुई .आनन फानन में कुछ दुकानदार पर अतिक्रमण का डंडा चला. दुकानदारों ने भी इसका पालन किया, लेकिन जब कतरास पुलिस सुस्त हो गई तो दुकानदार इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया.फिर से दुकान सड़क पर सजने लगा.लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं. कतरास के बीचों बीच शहर में प्राइवेट बस सरपट दौड़ रही है. व्यस्ततम इलाका में नो एंट्री का कोई पालन नहीं हो रहा है. नो एंट्री में बसों की एंट्री दुर्घटना को आमंत्रित करती है.सबको मालूम है कि बस के सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई. मगर कतरास पुलिस के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान का सिर्फ खाना पूर्ति हुआ.सड़क पर जाम के समस्या को लेकर कतरास नागरिक समिति ने द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया. उसका असर हुआ कि पुलिस हरकत में आई. लोगों को पुलिस से आस जगी. लेकिन पुलिस तो पुलिस है अपनी मर्जी का मालिक है. अतिक्रमण हटाओ अभियान केवल आई वाश था.एक बार फिर लोग जाम से त्राहि त्राहि कर रहे हैं. कतरास में अब तिलकुट बाजार सड़कों पर सज गया है. देखना है कि पुलिस का 72 घंटा कब पूरा होता है. पुलिस कब जागती है कतरास में जनता को पुलिस की जागने का इंतजार है. नगर निगम के अधिकारी भी जाम को लेकर संजीदा नहीं है. जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है. लेकिन कतरास अंचल में केवल टैक्स वसूली के लिए बना है. शहर की समस्याओं से नगर निगम को दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है.





