A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलेगा सहकारिता मेला

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

IMG 20251127 WA0027 1ममता चौहान संवाददाता हरिद्वार   सहकारिता मेला 2025: ऋषिकुल मैदान में जुटेगी ग्रामीण समृद्धि की नई ताकत, सीएम धामी करेंगे भव्य शुभारंभ!”

 

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाले सहकारिता मेला की तैयारी की बैठक के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। आगामी मेले की समस्त कार्य योजना तैयार की गई। जिसमें मेले का उद्घाटन 2 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। प्रत्येक मेला दिवस में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जनपद के सभी विधायक गण, सांसद एवं समस्त राज्य मंत्री, प्रगतिशील किसान, वरिष्ठ सहकारिता प्रतिनिधि मेले में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

 

जिला सहायक निबंधक मोनिका चुनेरा ने बताया कि मेले में सभी विभागों के शासकीय स्टाल लगाए जाएंगे, जिला सहकारी बैंक सचिव /महाप्रबंधक सो सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए तैयारी का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

Back to top button
error: Content is protected !!