
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा मझिआंव: मझिआंव नगर पंचायत में पिछले पंद्रह दिनों से सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर पथ कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है. इस संबंध में 22नवम्बर को ब्यवसाई संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कमलापुरी के नेतृत्व में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार को दिये गए पत्र में चेतावनी देते हुए कहा गया था कि 27नवम्बर तक सफाई नही हुआ तो 28नवम्बर को मझिआंव के ब्यवसाइयों द्वारा चक्का जाम कर आंदोलन किया जायेगा.पत्र में यह भी कहा गया था कि काफी दिनों से सफाई नही होने के कारण बाजार पथ का कचरा एवं धूल दुकानों में घुस रहा है जिसके कारण सांस लेने में भी परेशानी हो रही है.
*18माह से सफाई कर्मियों को नही मिल रही मजदूरी*
मझिआंव नगर पालिका के सफाईकर्मियों को पिछले 18महीने से मजदूरी नही मिल रही है. इस संबंध में सफाई कर्मियों द्वारा 21नवम्बर को उपायुक्त गढ़वा को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि उन सभी का 2010 में अनुबंध पर बहाली हुआ है.और प्रतिदिन398रुपया मजदूरी मिलता है तथा पीएफ कटता है. लेकिन समय पर मजदूरी भुगतान नहीं किया जाता है.वह किसी तरह जीवन गुजार रहे हैं तथा भुखमरी के कगार पर आ गए हैं.पत्र में कहा गया है कि मजदूरी मांगने पर उनके साथ अमर्यादित भाषा में ब्यवहार किया जाता है.सफाईकर्मियों द्वारा उपायुक्त से बकाया मजदूरी एवं पीएफ की कटी हुई राशि दिलाने की मांग की गई है.
*इस संबंध में बात करने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया की सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है.और कल से सफाई कर्मी काम करने लगेंगे*













