
Vande bharat livetv news
Crime Repotar Irfan khan
समाज के नई टीम तरक्की की दिशा को और तेज करेंगे
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज विपिन साहू
गुरूर ब्लॉक के साहू सदन ग्राम कोलीहमार में तहसील साहू संघ शपथ ग्रहण एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित की गई ।।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे साहू समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विपिन साहू जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी वरिष्ठ समाज के अनुभव से समाज को नई दिशा की तरफ लेकर जाएंगे,जिस से समाज में अभूतपूर्व बदलाव की उम्मीद है आगे कहा साहू समाज राज्य व देश में हर क्षेत्र में तरक्की कर रह है और अन्य समाज के लिए प्रेरणा की मिसाल कायम की है। लेकिन दूसरे तरफ कुछ समाज के ही लोग राजनीति से प्रेरित होकर गुटबाजी और विभाजन करने में लग जाते है जिस से समाज की उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है इस पर हम सब को ध्यान देने की आवश्यकता है आगामी भविष्य में अगर हमें अपने समाज को आगे बढ़ाना है तरक्की करना है तो एक दूसरे के मनमुटाव को दूर करने होंगे तभी एक सशक्त समाज का निर्माण होना संभव है।।
चिंता व्यक्त करते हुए कहा अगर समाज संगठित हो तो ऐसे चुनावों की आवश्यकता नहीं होगी।
हम सब को एक होकर अपने समाज की हित के कार्य करना होगा तभी हम और कही पर हुई गलती को सुधार पाएंगे ।।चूंकि त्याग,तपस्या,बलिदान से ही कोई भी सशक्त समाज की पहचान है। संगठित समाज से ही उन्नति संभव है। अपन वक्तव्य में कहा
निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में चल रहे देश भर में गहन जांच पुनर्निक्षण में हम सबको इसमें सहयोग करके इसे सफल बनाना है।
वहीं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष व किसान नेता वर्तमान प्रदेश साहू समाज सलाहकार श्री पवन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा के समाज में हम सब को मिलकर समाज के उत्थान के लिए अग्रसर रहना है । समाज के हित के लिए कार्य करना यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए जो हम सब के लिए गर्व की बात है।
नवनिर्वाचित तहसील साहू संघ के अध्यक्ष श्री मिथलेश साहू जी ने शपथ ग्रहण के बाद सभी अपने समाज जानो वरिष्ठों का आभार जताया और सबको भरोसा दिलाया जिस तरह से आप सब ने मुझे अपना आशीर्वाद स्वरूप यह कार्यभार सौंपा है निश्चित ही मै अध्यक्ष न होकर समाजसेवक के।रूप में समाज के हित में निरंतर कार्य करूंगा,समाज के अगले बैठक में कोर कमेटी की स्थापना की जाएगी।
विदित हो श्री मिथलेश साहू इस से पहले अपने क्षेत्र पुरूर से प्रारंभ से RSS से सक्रिय सदस्य हैं,वे एक बार के जनपद सदस्य रह चुके है तथा ग्राम पंचायत के सरपंच पद का कार्यकाल पूरा कर चुके जिसमें पूरे जिले में उनके पंचायत को सब से ज्यादा विकास करने वाले श्रेणी में रखा गया जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया और बीते वर्ष अपने पुरूर के व्यवसाई संघ के अध्यक्ष भी रह चुके है ।
मिथलेश साहू शुरू से ही सरल स्वभाव के व्यक्ति है
समाज के हर वर्ग सभी क्षेत्र के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव है ऐसे में वर्तमान में तहसील सामाजिक में अध्यक्ष के रूप में रहना ये भी समस्त साहू समाज के लिए गर्व का विषय है जिसे सभी सामाजिक वरिष्ठ जानो ने सहर्ष स्वीकार किया। उपाध्यक्ष ललिता साहू, दुष्यंत साहू सचिव लक्ष्मीचंद , दामेश्वरी साहू कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू आदि ने शपथ ग्रहण कर समाज को आगे ले जाने के तरकीब बताए ।












