A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

क्षेत्र में गोवंश का अवशेष मिलने से हलचल, प्रशासन ने तत्काल शुरू कीजांच।

अयोध्या
जिले केIMG 20251128 154408IMG 20251128 154344 हैदरगंज थाना क्षेत्र में विसुही नदी के किनारे रसूलपुर और माझा सोनोरा बॉर्डर के बीच जंगलनुमा झाड़ियों में गुरुवार को गोवंश का संदिग्ध अवशेष मिलने से क्षेत्र में अचानक हलचल बढ़ गई। आसपास खून के निशान के साथ एक रस्सी, नमकीन के खाली पैकेट और शराब की खाली शीशी भी मिलने की बात सामने आई है, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएँ व्यक्त की जा रही हैं।
पशु चराने निकले ग्रामीणों ने झाड़ियों में मृत अवशेष देखे तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गांव में दी। कुछ ही देर में आसपास के गांवों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली बीकापुर, हैदरगंज थाना, और चौरे बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासनिक स्तर पर भी तत्काल सक्रियता दिखाई गई और नायब तहसीलदार रामखेलावन टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।
मौके पर पशु चिकित्सक द्वारा अवशेषों का सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा गया, ताकि घटना की प्रकृति और समय का वैज्ञानिक आधार पर पता लगाया जा सके। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले भी इसी क्षेत्र में गोवंश का अवशेष मिलने की घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस कार्रवाई के बाद संबंधित आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई थी। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि बरामद अवशेषों को सुरक्षित तरीके से जेसीबी द्वारा गड्ढा खुदवाकर दफन कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटनास्थल पर सीओ पीयूष।बीकापुर कोतवाल लालचंद सरोज।हैदरगंज थाना अध्यक्ष विवेक राय।तथा चौरे बाजार चौकी प्रभारी राजेश पटेल अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे और परिस्थितियों का निरीक्षण किया।

Back to top button
error: Content is protected !!