A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:पतंजलि योग परिवार द्वारा नियमित योग साधकों का माल्यार्पण कर किया गया सम्मान

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_IMG 20251128 WA0028पतंजलि योग परिवार, रॉबर्ट्सगंज इकाई सोनभद्र के प्रमुख संरक्षक रमेश राम पाठक के निर्देशन व भारत स्वाभिमान नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी की उपस्थिति में शुक्रवार को सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र के नियमित योग साधकों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।
संरक्षक रमेश राम पाठक ने कहा कि प्रत्येक नियमित योग कक्षाओं में समय-समय पर योग साधकों का सम्मान करना, संगठन को मजबूती प्रदान करता है। यह कार्यक्रम बीच-बीच में निरंतर चलते रहना चाहिए।जिसकी शुरुआत नियमित योग कक्षा सोनभद्र बार सभागार से शुरू की गई है। जल्द ही नगर में सभी कक्षाओं के प्रमुख योग गुरुओं के साथ साथ उपस्थित सभी योग साधकों का सम्मान कार्यक्रम चलता रहेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय ,तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ,नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता/योग साधक अमरेश चंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह , नागेंद्र नाथ चौबे,राजू प्रसाद सोनी, पुरुषोत्तम प्रजापति मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!